पंजाब में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर प्रशासन और सेवाओं के लिए बड़े स्तर पर प्रशासनिक सुधार किए गए: हरजोत बैंस

कैबिनेट मंत्री बोले – पुनर्गठन का उद्देश्य ब्लॉक और जिला स्तर के प्रशासन के बीच तालमेल को मजबूत करना है
नंगल को ब्लॉक का दर्जा मिलने पर पंचों, सरपंचों और गणमान्य लोगों ने जताया धन्यवाद
मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने पूरा किया चुनावी वादा
गांवों के विकास को मिलेगी और गति

नंगल, 03 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की सिफारिश पर नंगल क्षेत्र की पंचायतों की लंबे समय से चली आ रही मांग को मंजूरी देकर नंगल को नया ब्लॉक घोषित किया गया। इस फैसले का आभार जताने के लिए क्षेत्र के पंचों, सरपंचों और स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकार ने चुनावी वादा निभाते हुए इस क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

आज नंगल 2आरवीआर में आयोजित साप्ताहिक जन मिलनी कार्यक्रम “साडा एमएलए, साडे विच” में पहुंचे चेयरमैन कमिकर सिंह डाढी (हलका कोऑर्डिनेटर), डॉयरेक्टर पंजाब एग्रो राम कुमार मुकारी, जिला सचिव हितेश शर्मा, दीपक सोनी, सतीश चोपड़ा, दया सिंह, एडवोकेट निशात, सरपंच ब्रह्मपुर चनन सिंह पम्मू ढिल्लों, सरपंच भंगला जसविंदर सिंह काकू, गुरविंदर कौर (सरपंच रायपुर), पलविंदर कौर (सरपंच सूरेवाल लोअर), कंवलजीत कौर (सरपंच सूरेवाल अपर), पंच भागो बेगम, राकेश कौर, जुझार सिंह आसपुर, सुखविंदर सिंह सेखों, विक्कर सिंह, रजिंदर सिंह काकू, गुरविंदर सिंह काला शौकर और अन्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से लगते इस क्षेत्र के लोगों की एक बड़ी समस्या अब हल हो गई है।

अनंदपुर साहिब और नंगल के विभिन्न उपमंडलों/तहसीलों और नूरपुर बेदी उपतहसील के अंतर्गत आने वाली पंचायतों को अब तक अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए श्री आनंदपुर साहिब या नूरपुर बेदी जाना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब नंगल को ब्लॉक का दर्जा मिलने से इस क्षेत्र की तरक्की और खुशहाली का रास्ता साफ हो गया है।

नेताओं ने बताया कि हरजोत सिंह बैंस ने 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान यह वादा किया था कि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आज हालात इतने बेहतर हो चुके हैं कि हर हफ्ते मंत्री खुद “नंगल सेवा सदन” में समयबद्ध तरीके से लोगों की समस्याएं सुनते हैं, जहां बिना सिफारिश हर कोई सीधे मिलकर अपना मुद्दा हल करवा सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि “साडा एमएलए, साडे विच”, “सरकारी अधिकारी गांवों में जन सुनवाई कैंप”, और “सरकार तुम्हारे द्वार” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से योग्य और जरूरतमंद लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। नशा विरोधी अभियान और शिक्षा क्रांति जैसे प्रयास भी ग्रामीणों के बीच काफी असरदार साबित हुए हैं।

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था और सेवाएं सुलभ कराने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई में राज्य कैबिनेट ने विकास खंडों के पुनर्गठन को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि पुनर्गठन का उद्देश्य ब्लॉक और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना, ग्रामीण विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना और प्रशासनिक कामों में होने वाली देरी व अस्पष्टता को खत्म करना है। इस फैसले से प्रशासनिक दक्षता में भी व्यापक सुधार होगा।

हरजोत बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार ने विकास ब्लॉकों के अधिकार क्षेत्रों को संबंधित जिलों की सीमाओं के अनुसार लाने के लिए पुनर्गठन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नंगल को नया ब्लॉक बनाने का उद्देश्य यही है कि योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक बिना देरी पहुंचे और समन्वय बेहतर हो।

उन्होंने यह भी कहा कि पुनर्गठन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया गया है। इस क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की यह पुरानी मांग थी कि उन्हें एक अलग ब्लॉक मिलना चाहिए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ उनके गांव तक आसानी से पहुंच सके। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मांग को स्वीकार करते हुए मंत्रिमंडल में नंगल को अलग ब्लॉक का दर्जा दे दिया है।