जुबीन मामले में बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की पुलिस हिरासत में

जुबीन मामले में बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की पुलिस हिरासत में

01 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk: असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में जांच में अहम मोड़ आया है। असम पुलिस ने बुधवार सुबह सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (NEIF) के आयोजक श्यामकानु महंत को गिरफ्तार कर लिया।

श्यामकानु महंत को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर और सिद्धार्थ सरमा को गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया। दोनों को गुवाहाटी ले जाकर 14 दिनों की पुलिस हिरासत में रखा जाएगा।

जुबीन गर्ग की मौत की जांच के लिए असम सरकार ने डीजीपी एमपी गुप्ता के नेतृत्व में 10 सदस्यीय SIT टीम का गठन किया था। टीम ने महंत, सरमा और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कराए हैं।

गायक जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को हुआ था। पोस्टमार्टम के अनुसार, सिंगापुर में एक यॉट पार्टी के दौरान तैरते समय उनकी डूबने से मौत हुई थी। उनका अंतिम संस्कार 23 सितंबर को कमरकुची गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।