Mahendragarh Person Arrest Buying Stolen Goods Update | महेंद्रगढ़ में चोरी का सामान खरीदने वाला गिरफ्तार: रात में खेत से सामान चुराया, 5 आरोपी पहले पकड़े जा चुके – Mahendragarh News

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक खेत से चोरों ने खेती का सामान चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आज सामान खरीदने वाले आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। ये कार्रवाई थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण वासी पुरानी देवसर चुंगी भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से नकदी बरामद की है। आरोपी ने चोरी का सामान खरीदा था, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा पाइप और नोजल चोरी करने वाले पांच आरोपियों अजय उर्फ खान निवासी ढाणा रोड हाल राजीव कॉलोनी भिवानी, अनिल निवासी ढाणा रोड हाल राजीव कॉलोनी भिवानी, राकेश निवासी कोट भिवानी, मनोज निवासी ढाणा रोड गली नंबर 2 भिवानी हाल गांव कोट और जगविन्द्र उर्फ जगमिन्द्र निवासी धिमाना हाल कोट भिवानी को पहले गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की शिकायतकर्ता सुनील निवासी गांव झाडली ने थाना सदर कनीना में शिकायत दर्ज कराई कि वह जमीदारी का काम करता है। उसने खेत मे तकरीबन 30 पाइप पानी देने के लिए लगा रखे थे, जिन पर 12 नोजल लगी हुई थी। 24 अप्रैल 2024 ‌को रात के समय चोर चोरी करके ले गए। उसी रात उसके पड़ोस में मुकेश निवासी छितरोली के 46 पाईप एल्यूमीनियम के भी चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।