Mahendragarh Farmers 78 Lakh Electricity Bill Controversy | हरियाणा में एक दिन का बिजली बिल ₹78 लाख: मैसेज आया तो किसान के होश उड़े, कल तक नहीं भरे तो ₹80 लाख देने होंगे – Narnaul News

बिजली बिल के बारे में बताता किसान।

हरियाणा के नारनौल में बिजली निगम ने किसान का एक दिन का बिजली का बिल 78 लाख रुपए से ज्यादा का भेज दिया। किसान ने लोड बढ़वाने के बाद नया मीटर लगवाया था। अगले ही दिन बिजली कर्मचारी रीडिंग लेकर चला गया। जब किसान के बेटे के फोन पर 78 लाख रुपए के बिल का मैस

बिला में बताया गया है कि 7 अप्रैल तक रुपए नहीं भरे तो ड्यू अमाउंट के साथ 80.48 लाख रुपए का बिल भरना होगा। किसान बिजली बिल ठीक कराने के लिए निगम ऑफिस के चक्कर काट रहा है।

किसान का बिजली का बिल….

किसान की 3 अहम बातें…

1. कुछ दिन पहले 3 हजार किलोवाट लोड कराया कांटी गांव के किसान सुरेश कुमार ने बताया कि नावदी वाली जमीन पर उसने अपना मकान बनाया हुआ है। मकान में पत्नी पिस्ता देवी के नाम पर 2 किलोवाट का बिजली का मीटर लगा हुआ था। उसका लोड उसने कुछ दिन पहले ही 3 किलोवाट बढ़वाया था। 2 किलोवाट का बिल उसने 1,717 रुपए कुछ दिन पहले जमा करवाया था।

2. 26 मार्च को मीटर लगा, 27 को रीडिंग लेकर गया कर्मचारी 26 मार्च को उसने नया मीटर लगवाया। इससे अगले दिन 27 मार्च को घर पर बिजली कर्मचारी आया और रीडिंग लेकर चला गया। बिल में 9 लाख 99 हजार 995 यूनिट आई। इसके आधार पर 78 लाख 21 हजार 363 रुपए का बिल बन गया। सुरेश कुमार के बेटे ने कांटी गांव के बस स्टैंड पर एक दुकान की हुई है। उसके पास फोन पर 78 लाख रुपए के बिजली बिल का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए।

उसने इसकी जानकारी अपने पिता सुरेश कुमार को दी तो उसको भी झटका लगा। बिल भरने की आखिरी तारीख 7 अप्रैल है। इसके बाद 80 लाख 48 हजार 462 रुपए भरने होंगे।

3. कोई उंगली न उठाए, इसलिए लोड बढ़वाया सुरेश कुमार ने बताया कि उसने एक समझदार उपभोक्ता होने के नाते अपना लोड 2 किलोवाट से 3 किलोवाट कराया था, ताकि लोड के हिसाब से मीटर रहे और उस पर कोई उंगली न उठाए। उसने सोचा था कि लोड बढ़ने से बिल भी कम आएगा, लेकिन यहां उलटा हो गया। समझदारी ने उसे फंसा दिया।

अटेली का बिजली निगम ऑफिस। किसान का बिजली कनेक्शन इसी ऑफिस के अंतर्गत आता है।

अटेली का बिजली निगम ऑफिस। किसान का बिजली कनेक्शन इसी ऑफिस के अंतर्गत आता है।

JE बोले- मीटर रीडर से गलती हुई अटेली के दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के JE नरेंद्र कुमार ने बताया कि रीडर जब मीटर की रीडिंग लेने के लिए गया तो उसने गलती से न्यू रीडिंग उठाने की बजाय ओल्ड रीडिंग उठा ली। इस कारण ऑटोमैटिक यह बिल इतने ज्यादा रुपए का बन गया। उनके पास उपभोक्ता की शिकायत आ चुकी है, जल्द ही उनका बिल ठीक कराकर दे दिया जाएगा। भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी।