Mahendergarh, Narnaul, Women Reservation Bill, Demand Women, Congress, Protest, District President Dr. Rajwati Yadav, Updated | नारनौल में महिला विधेयक की मांग को लेकर प्रदर्शन: महिला कांग्रेस ने किया, प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज भी रही मौजूद – Narnaul News

नारनौल में प्रदर्शन करती हुई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता

हरियाणा के नारनौल में महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने की मांग को लेकर आज नारनौल में महिला कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव ने किया। इस आयोजन में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की प

डॉ. राजवती यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को विधानसभा और संसद में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, ताकि उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाया जा सके। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर समान अधिकार दिलाना और महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग करना था।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे और कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का लागू होना देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

नारनौल में प्रदर्शन करती हुई महिलाएं

नारनौल में प्रदर्शन करती हुई महिलाएं

महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन महिलाओं के अधिकारों और समानता के लिए जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास था। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपनी मांगों को मजबूती से रखा। महिला कांग्रेस हमेशा महिला के अधिकारों के लिए उनकी आवाज सड़क से संसद तक उठाते रहेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।