– युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा मिलेगी, खेलों में चमकेगा पंजाब : विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी
जलालाबाद, 18 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Punjab Desk: मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने विधानसभा हलका जलालाबाद को बड़ी सौगात दी है। विधायक श्री जगदीप कंबोज गोल्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि जलालाबाद और अरणीवाला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कुल 40 गांवों में आधुनिक खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा, जिन पर करीब 17.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की पूंजी होते हैं, लेकिन पिछली सरकारों की नाकामियों के कारण युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी और वे भटकाव के रास्ते पर चले गए। लेकिन अब पंजाब में जब से श्री भगवंत सिंह मान की सरकार आई है, युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, बड़े स्तर पर सरकारी भर्तियाँ की गई हैं और नशे के खिलाफ युद्ध जैसी मुहिम चलाई गई है।
खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि यह खेल मैदान गांवों में खिलाड़ियों के लिए नर्सरी का कार्य करेंगे, जहाँ से भविष्य के स्टार खिलाड़ी तैयार होंगे। जब बच्चों को अपने गांव में ही सुविधाएं मिलेंगी तो उनका हुनर और भी निखरेगा और वे पंजाब का नाम रोशन करेंगे।
विधायक श्री कंबोज ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए बताया कि जिन 40 गांवों में खेल मैदान बनाए जाएंगे, उनमें शामिल हैं:
बाहमणी वाला, चक्क अरणीवाला, चक्क खीवा, चक्क मौजदीन वाला, चक्क मुहम्मद वाला, चक्क टाहली वाला, ढंढी कदीम, ढंढी खुर्द, घुबाया, हलीम वाला, हौज खास, हजाराराम सिंह वाला, जलालाबाद देहाती, जोधा भैणी, काठगढ़, लद्धू वाला उताड़, लखोवाली, मोहर सिंह वाला, मोहकम अराइयाँ, पाली वाला, रत्ता खेड़ा, रोड़ांवाली, सड़ियां, अरणीवाला शेख सुब्हान, बंनांवाला, बुर्ज हनुमानगढ़, डबवाला कलां, घट्टियां वाली जट्टां, इस्लाम वाला, जंड वाला भीमे शाह, झोटियां वाली, कमाल वाला, कंध वाला हाजर खां, कोहाड़ियां वाली, माहूआणा बोदला, मम्मू खेड़ा खाटवां, मुलियां वाली, पाकां, शामां खानका।
उन्होंने कहा, “यह पहल न केवल खेलों को बढ़ावा देगी, बल्कि युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगी”।