Loharu Preparations Panch By-Elections 7 Wards News Update | लोहारू में 7 वार्डों के पंच उपचुनाव की तैयारियां शुरू: 10 अप्रैल तक होगी मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया, 11 को सामने आएगी – Loharu News

जिला निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम मनोज दलाल ने जानकारी दी।

हरियाणा के भिवानी जिले में लोहारू खंड की सात ग्राम पंचायतों में रिक्त पंच पदों के लिए उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। मतदाता सूची 12 सितंबर 2024 को आधार मानकर तैयार की जाएगी। इस

उपचुनाव ढाणी ढोला के वार्ड नंबर 2, ढाणी श्यामा वार्ड नंबर 2, ढिगावा श्यामियान वार्ड नंबर 8, फरटिया भीमा वार्ड नंबर 4, मोहम्मद नगर वार्ड नंबर 5, सिंघानी वार्ड नंबर 10 और सोहांसडा वार्ड नंबर 17 में होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि वार्डवार मतदाता सूची 25 मार्च से 10 अप्रैल तक तैयार की जाएगी।

सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 11 अप्रैल को होगा। दावे और आपत्तियां 18 अप्रैल तक स्वीकार की जाएंगी। एसडीएम 22 अप्रैल तक इनका निपटारा करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त के समक्ष 25 अप्रैल तक अपील की जा सकेगी। उपायुक्त 6 मई तक अपीलों का निपटारा करेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 13 मई 2025 को किया जाएगा।