04 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प और भावुक किस्सा साझा किया।
रणबीर ने बताया कि शूटिंग के दौरान वह घर लौटकर अपनी बेटी राहा कपूर को ‘रामायण’ की कहानियां सुनाते थे। उनकी छोटी सी बेटी इस महाकाव्य में इतनी दिलचस्पी लेने लगी कि वह रोज उनसे शूटिंग के बारे में सवाल पूछती थी।
एक्टर के मुताबिक, राहा अक्सर उनसे पूछती थी—“क्या आज आपने हनुमान जी के साथ शूट किया?” या “क्या आज सीता जी के साथ सीन था?” रणबीर ने इसे बेहद खास अनुभव बताते हुए कहा कि इतनी छोटी उम्र में उसकी जिज्ञासा उन्हें हैरान करती थी।
रणबीर ने यह भी बताया कि उन्हें ‘रामायण’ का ऑफर करीब चार साल पहले मिला था, लेकिन शुरुआत में उन्होंने इसे ठुकरा दिया था क्योंकि उन्हें लगा कि वह भगवान राम के किरदार के लिए उपयुक्त नहीं हैं। हालांकि, बेटी राहा के जन्म के बाद उनकी सोच बदली और उन्होंने इस फिल्म के लिए हां कर दी।
गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 2022 में अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था।
फिल्म ‘रामायण’ का पहला भाग 2026 में दिवाली पर और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होने की संभावना है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।













