हरियाणा के 6 जिलों में आज हल्की बारिश, कल से मानसून विदाई के संकेत

हरियाणा के 6 जिलों में आज हल्की बारिश, कल से मानसून विदाई के संकेत

19 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk:  हरियाणा में मौसम विभाग ने शुक्रवार को छह जिलों — पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत — में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। शनिवार से प्रदेश में मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी।

इस बार हरियाणा में मानसून ने सामान्य से 39% ज्यादा बारिश दी है। अब तक औसतन 408.2 मिमी के मुकाबले 567.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर (1115.7 मिमी) और सबसे कम सिरसा (346.6 मिमी) में हुई है।

इधर, गुरुवार को हिसार का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उधर, हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से कुरुक्षेत्र की मारकंडा नदी का जलस्तर खतरे के करीब पहुंच गया था, हालांकि शुक्रवार सुबह इसमें कमी दर्ज की गई।

शाम 4 बजे 3,500 क्यूसेक से बढ़कर रात 8:30 बजे तक 17,681 क्यूसेक पानी बहने लगा था, लेकिन अब स्तर घटकर 7,496 क्यूसेक रह गया है।