17 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन देशभर में उत्साह के साथ मनाया गया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
दिल्ली में “सेवा पखवाड़ा” अभियान की शुरुआत हुई, जिसके तहत 101 जन आरोग्य केंद्र और 75 नई योजनाओं का शुभारंभ किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने इसे मोदी जी की जनता के प्रति समर्पण भावना का प्रतीक बताया, जबकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और हरदीप सिंह पुरी ने उनके योगदान को सराहा।
धार्मिक स्थलों पर भी विशेष आयोजन हुए। दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने मरघट हनुमान मंदिर में पूजा कर हनुमान चालीसा का पाठ किया, वहीं गुरुद्वारों और जगन्नाथ मंदिर में मोदी जी की दीर्घायु के लिए प्रार्थनाएँ की गईं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्तदान किया और सरकार ने 3500 करोड़ रुपये की जनकल्याण योजनाओं की घोषणा की।













