01 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Punjab Desk: मानसा जिले के गांव चैनेवाला में देर रात बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 35 वर्षीय बलजीत सिंह और उनका 10 वर्षीय भतीजा गुरजोत सिंह मलबे में दबकर जा*न गंवा बैठे, जबकि उनके साथ मौजूद 3 वर्षीय बच्ची सुरक्षित बच गई।
परिजनों के मुताबिक, तीनों टीवी देखने के बाद कमरे में सो रहे थे। अचानक छत गिरने से चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौ*त हो गई, हालांकि बच्ची को कोई चोट नहीं लगी।
घटना की सूचना मिलते ही सरदूलगढ़ के विधायक गुरप्रीत सिंह बनवाला मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में जर्जर मकानों में रहने वाले परिवार अस्थायी रूप से गुरुद्वारा या धर्मशाला में शरण लें।
तहसीलदार सरदूलगढ़ ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी और पीड़ित परिवार को जल्द ही राहत राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।













