गुरु नानकपुरा मोहल्ले में पानी की सप्लाई की जांच करता कर्मी।
कुरुक्षेत्र 7 मोहल्लों में पानी की किल्लत गंभीर हो चुकी है। कई मोहल्लों में पानी पीने के लायक ही नहीं है। लोग मजबूरी में गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं। कई जगहों पर पानी की सप्लाई ही नहीं हो रही, जहां प्रशासन टैंकरों के जरिए पानी उपलब्ध करा रहा है।
।

मोहल्ला वासी अशोक कुमार।
गंदा पानी पीने को मजबूर
शहर के बीचोंबीच स्थित खातापुर मोहल्ला, गुरुनानकपुरा मोहल्ला, अंचला चौक, सौदागरण मोहल्ला, अमन पैलेस, मसीता हाउस और आचार वाली गली के लोग करीब 4 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। साथ ही, कई मोहल्लों में लोग पिछले 4-5 दिनों से पानी न आने की शिकायत कर रहे हैं। इसको लेकर कई बार पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में शिकायत की जा चुकी है।

2 साल से ट्यूबवेल लगाने के लिए जमीन की तलाश।
डिपार्टमेंट तलाश रहा जमीन
इन मोहल्लों में पानी की सप्लाई करने वाले 2 ट्यूबवेल ठप पड़े हैं। इनसे पानी के साथ रेत भी सप्लाई हो रही है। डिपार्टमेंट 2 नए ट्यूबवेल लगाने के लिए जमीन की तलाश कर रहा है, लेकिन अब तक कोई जगह तय नहीं हो सकी है। इसके लिए डिपार्टमेंट ने नगर परिषद को कई पत्र लिखे हैं। 20 मार्च को भी डिपार्टमेंट की ओर से पत्र जारी किया गया था।

पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी।
टैंकरों से हो रही आपूर्ति, लेकिन पर्याप्त नहीं
पानी की किल्लत को देखते हुए वार्ड-2 के पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी और डिपार्टमेंट की ओर से पानी के टैंकरों की सप्लाई की जा रही है। उनका कहना है कि ट्यूबवेल के लिए डिपार्टमेंट को 2 जगह दिखाई गई है। हालांकि, टैंकर से हो रही सप्लाई जरूरत के हिसाब से बेहद कम है। कई लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा, जिससे वे मजबूरी में बाहर से पानी खरीद रहे हैं।












