Kurukshetra Two Women Caught Snatched Old Man | Kurukshetra News | कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग से छीना-झपटी करने वाली 2 महिलाएं पकड़ी: साथी संग मिलकर वारदात की; तीसरा आरोपी फरार, लिफ्ट लेकर मारपीट की; गला दबाया – Kurukshetra News

साथी के साथ मिलकर बुजुर्ग दुकानदार से छीना था कैश और मोबाइल।

कुरुक्षेत्र में लिफ्ट के बहाने कार सवार बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट कर छीना-झपटी करने के मामले में पुलिस ने 2 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला संगीता और मनिंद्र कौर को कोर्ट के ऑर्डर से जेल भेज दिया है। हालांकि उनका साथी युवक प

15 मार्च को दिया अंजाम

लक्की कॉलोनी शाहाबाद के देसराज के मुताबिक, वह पिछले 45 साल से बैटरी रिपेयर करने का काम करता है। 15 मार्च को वह गांव मोहड़ी में एक किसान को बैटरी देकर शाहबाद लौट रहा था। नौगजा पीर के पास पहुंचने पर 2 महिलाओं और 1 युवक ने लिफ्ट मांगी। इंसानियत के नाते उसने उन्हें अपनी कार में बैठा लिया था।

मारकंडा पुल कार रुकवाई

कुछ दूर जाने के बाद युवक पीछे की सीट से उठकर आगे आया और कार रुकवा ली। जैसे ही उसने कार रोकी तो युवक ने उसका गला दबाया और महिलाओं ने उसकी जेब से करीब 4 हजार रुपए, मोबाइल और कार की चाबी छीन ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपियों को

शिकायत पर पुलिस ने शाहबाद थाने में मामला दर्ज कर जांच सीआईए-1 को सौंपी गई। कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी महिला संगीता और मनिंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी महिलाओं के कब्जे से छीने गए 2 हजार रुपए, मोबाइल व चाबी बरामद हुई।