Home Haryana कुरुक्षेत्र में लूटपाट करने वाले 2 आरोपी पकड़े: चाकू की नोक पर...

कुरुक्षेत्र में लूटपाट करने वाले 2 आरोपी पकड़े: चाकू की नोक पर वारदात की; कब्जे से 2 मोबाइल-स्कूटी बरामद; एक केस और सुलझाl

4/April/2025 Fact Recorder

पुलिस की गिरफ्त में लूटपाट के आरोपी।

कुरुक्षेत्र में चाकू की नोक पर मूंगफली बेचने वाले से लूटपाट करने के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी हरजीत सिंह उर्फ पप्पी व सोनू न्यू मिर्जापुर कॉलोनी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

थाना कृष्णा गेट में 10 जनवरी को कीर्ति नगर के रहने वाले बच्चन ने बताया था कि वह लोहड़ी के सीजन में मूंगफली बेचने का काम करता है। 9 जनवरी को उसने कच्चा घेर टाल के सामने फड़ी लगा रखी थी। रात करीब 9.30 बजे स्कूटी पर 2 युवक आए और चाकू दिखाकर उससे करीब 4 हजार रुपए छीन कर फरार हो गए थे। मामले की जांच CIA-2 को सौंपी गई थी।

मोबाइल और स्कूटी बरामद CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि जांच करते हुए उनकी टीम ने आरोपी हरजीत सिंह व सोनू को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2 मोबाइल, एक हजार रुपए व वारदात में प्रयोग स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी हरजीत ने कबूल किया कि उसने मोबाइल 100 फुटा रोड पर छीने थे।