![]()
सम्मेलन में प्रदेश भर के विक्रेताओं ने हिस्सा लिया।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सीड्स व पेस्टिसाइड्स एक्ट के विरोध में बीज और कीटनाशक विक्रेताओं ने सरकार के खिलाफ 7 दिन की हड़ताल का बिगुल फूंक दिया। विरोध स्वरूप विक्रेताओं ने अपनी दुकानों पर तालाबंदी कर दी। उन्होंने नए एक्ट व्यापारी और किसान विरोधी करा
।
कुरुक्षेत्र से उठी आवाज हरियाणा में गूंजी
दरअसल, रविवार को बीज उत्पादक, पेस्टिसाइड्स निर्माताओं व विक्रेताओं का सैनी समाज सभा भवन में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ, जिसमें 5 हजार से ज्यादा कारोबारियों ने हिस्सा लिया। यहां फैसला लिया गया कि सोमवार से सरकार को 7 दिन तक दुकानें बंद रखकर अल्टीमेटम दिया जाएगा। अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा सकता है।
किसान भी होंगे प्रभावित
प्रदेश सीड्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष पाल सिंह धालीवाल ने कहा कि हमने सरकार से कई बार बातचीत करने की कोशिश की, मगर हर बार निराशा मिली। व्यापारियों के साथ किसान भी प्रभावित होंगे। देशभर की बड़ी बीज व पेस्टीसाइड कंपनियों ने उनको प्रदेश में सप्लाई बंद करने का आश्वासन दिया है। अन्य प्रदेश की एसोसिएशन भी उनके समर्थन में उतर आई हैं।
संघर्ष समिति गठित
विक्रेताओं ने 23 सदस्यीय संघर्ष समिति गठित की है, जो आंदोलन को दिशा देने के साथ सरकार से अंतिम बातचीत का रास्ता भी तय करेगी। अगर 7 दिन बाद भी सरकार उनकी बात पर अमल नहीं करती तो हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी। गेहूं कटाई के बाद बीज और दवाओं की आपूर्ति ठप होने से खेतों में बुआई रुक जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।












