Kurukshetra NCB Caught Opium Cultivation | Kurukshetra News | कुरुक्षेत्र में NCB ने पकड़ी अफीम की खेती: बाड़े में लगाए थे पौधे; आरोपी मौके से फरार; टीम ने खेती नष्ट की – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने अफीम की खेती पकड़ी। आरोपी ने अपने मकान के पीछे ही बाड़े में अफीम के पौधे लगा रखे थे। टीम ने मौके से 17 किलो से ज्यादा पौधे बरामद किए। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गि

कुरुक्षेत्र NCB के इंचार्ज गुरनाम सिंह के मुताबिक, उनकी टीम को पिहोवा के अरुणाय गांव में अफीम की खेती करने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम ने गांव में मकान के पीछे बाड़े में रेड कर दी। यहां बाड़े में अवैध रूप से अफीम के पौधे लगे हुए मिले। मौके से टीम ने 17.350 किलोग्राम पौधे जब्त किए। पुलिस के आने की भनक लगने पर आरोपी मंदीप सिंह मौके से फरार हो गया।

पौधे किए नष्ट

गुरनाम सिंह ने बताया कि आरोपी मंदीप सिंह के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में FIR दर्ज कराई गई है। टीम ने अफीम के पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।