Kurukshetra Meeting Seed Producers Pesticides Manufacturers Sellers | Kurukshetra News | कुरुक्षेत्र में बीज उत्पादक-पेस्टिसाइड्स निर्माताओं व विक्रेताओं की बैठक: नए एक्ट का विरोध; 7 दिन की सांकेतिक हड़ताल का फैसला; अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी – Haryana News

सम्मेलन में पूरे प्रदेश से बीज उत्पादक, पेस्टीसाइड्स निर्माता व विक्रेताओं ने हिस्सा लिया।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सीड्स व पेस्टिसाइड्स एक्ट के विरोध में रविवार को सैनी समाज धर्मशाला में राज्य स्तरीय सम्मेलन हुआ। इसमें प्रदेशभर से 5 हजार से ज्यादा बीज उत्पादक, पेस्टिसाइड्स निर्माता व विक्रेता शामिल हुए। सम्मेलन में 7 दिन की प्रदेशव्यापी

अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

हरियाणा सीड्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष पाल सिंह धालीवाल के मुताबिक, यह कानून अव्यवहारिक और असंगत हैं। इससे व्यापार करना नामुमकिन हो जाएगा। सरकार से बार-बार बातचीत की कोशिश नाकाम रहीं। मजबूर होकर अब व्यापारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।

नए एक्ट के विरोध में 7 दिन सांकेतिक हड़ताल का फैसला।

नए एक्ट के विरोध में 7 दिन सांकेतिक हड़ताल का फैसला।

23 सदस्यीय कमेटी गठित

विरोध को संगठित और प्रभावी बनाने के लिए 23 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी सरकार से बातचीत का रास्ता भी तय करेगी। आंदोलन को देशभर की बड़ी बीज व पेस्टीसाइड कंपनियों और अन्य राज्य की एसोसिएशन का भी समर्थन मिला है। उन्होंने प्रदेश में सप्लाई रोकने का फैसला किया है।

किसानों की मुश्किलें बढ़ेगी

गेहूं की कटाई के बाद खरीफ सीजन की बुआई नजदीक है। अगर बीज-पेस्टीसाइड विक्रेताओं की हड़ताल जारी रही तो किसानों को संकट का सामना करना पड़ सकता है। जल्द समाधान नहीं निकाला, तो यह आंदोलन न सिर्फ व्यापार बल्कि खेती और किसानी को भी प्रभावित करेगा।