पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसान यूनियन के पदाधिकारी।
चंडीगढ़ में सरवण पंधेर, जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही कुरुक्षेत्र में किसानों का गुस्सा भड़क उठा। किसान संगठनों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शंभू बॉर्डर की ओर कूच करने का ऐलान किया है। उधर, पुलिस प्रशासन
।
सरकार के खिलाफ भड़का रोष
किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई पर शहीद भगत सिंह किसान यूनियन ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। यूनियन ने किसानों से शंभु बॉर्डर पर जुटने का आह्वान किया है।
यूनियन के प्रदेश महासचिव दिलबाग सिंह ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द किसान नेताओं को रिहा नहीं किया, तो किसान सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने सरकार पर किसान आंदोलन को कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

BKU शहीद भगत सिंह के महासचिव दिलबाग सिंह।
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बॉर्डर पर जुटे किसान
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों और संगठनों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की है। किसान और मजदूरों को लामबंद करने के लिए गांव-गांव में बैठकें हो रही हैं। जिले भर में किसानों को इकट्ठा करके सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति बनाई जा रही है। कल संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सीएम आवास का घेराव किया जाएगा।
बॉर्डर पर बढ़ेगी सुरक्षा
किसानों के ऐलान को देखते हुए पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि पुलिस किसानों की हर मूवमेंट पर नजर रख रही है। हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर सुरक्षा के लिहाज से कड़ी निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी।












