![]()
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी
कुरुक्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने चूरापोस्त सप्लायर समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक से 197 किलो चूरापोस्त बरामद किया था। ट्रक ड्राइवर से पूछताछ में सामने आया कि यह माल झारखंड के खरसावां निवासी सोमनाथ ने सप्लाई किया था। एंटी
।
ट्रक से मिला चूरा पोस्त
ANC के इंचार्ज सुरेंद्र पाल के मुताबिक, 5 अप्रैल को उनकी टीम ने सूचना पर नेशनल हाईवे-152 पर राकेश कुमार निवासी अधकटा नजराना जिला बरेली को ट्रक समेत काबू किया था। तलाशी लेने ट्रक से करीब 197 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ था। थाना शहर पिहोवा में केस दर्ज कर टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
झारखंड से लाया था चूरा पोस्त
कोर्ट से ट्रक ड्राइवर राकेश को पुलिस ने 10 दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने कबूला था कि यह पदार्थ सोमनाथ ने सप्लाई किया था। आरोपी की निशानदेही पर टीम ने सप्लाई करने के आरोपी सोमनाथ को भी काबू गिरफ्तार कर लिया।











