Kurukshetra Boy Cheated Sending America | Kurukshetra News | कुरुक्षेत्र में युवक से अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी: 2 बार बाकू से लौटाया; डॉलर-पासपोर्ट छीना; फिर कनाडा के लिए मांगे 25 लाख – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र के युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 40.20 लाख रुपए और 2600 डॉलर की धोखाधड़ी हुई। उसे 2 बार अमेरिका भेजने की बात कहकर पहले दुबई और फिर बाकू भेजा गया, लेकिन वहां उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। ठगों ने न सिर्फ युवक के पैस

बकाली के रोहित कुमार के मुताबिक, जनवरी 2023 में गांव के ही निर्मल सिंह ने 45 लाख रुपए में उसे अमेरिका भेजने का भरोसा दिया था। उसने पहले पासपोर्ट और 3.40 लाख रुपए दिए, फिर 16.40 लाख रुपए और लिए गए। जून 2023 में उसे दुबई भेज दिया। करीब 20 दिन के बाद उसे बाकू भेजा। यहां पर पंजाब के एजेंट विपिन के इशारे पर उसके साथ मारपीट कर घरवालों से 20 लाख रुपए मांगे।

दोबारा भेजा बाकू

उसे फंसा देख घरवालों ने 20 लाख एजेंट का पकड़ा दिए, मगर आरोपियों ने उसे अमेरिका नहीं भेजा। वह किसी तरह वापस आ गया। कुछ दिन बाद ठगों ने उसे दोबारा अमेरिका भेजने का झांसा दिया। जुलाई 2023 में उसे दोबारा बाकू भेजा दिया। वहां फिर उसके मारपीट कर पासपोर्ट और 2600 डॉलर छीन लिए, मगर इस बार भी उसे अमेरिका नहीं भेजा। वापस आकर उसने एजेंट से अपने पैसे मांगे तो एजेंट ने उसे चेक थमा दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए।

फिर कनाडा भेजने की हुई बात

उसने एजेंट पर दबाव बनाया, तो उसे कनाडा का टूरिस्ट वीजा दिलाने का झांसा दिया गया और 90 हजार रुपए और ऐंठ लिए। दिसंबर 2023 में वीजा तो आया, लेकिन एजेंट ने उसका पासपोर्ट नहीं दिया। एजेंट ने उससे 25 लाख रुपए मांगे और पैसे नहीं देने पर पासपोर्ट फाड़ने की धमकी दी।

महिला समेत 5 पर FIR

लाडवा के कार्यकारी SHO कमल कुमार ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने 1 महिला समेत 5 लोगों के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है। थाना पुलिस के साथ इकोनॉमिक सेल मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।