Kurukshetra BJP Leader DD Sharma Injured Accident | Kurukshetra News | हरियाणा के भाजपा नेता का एक्सीडेंट: कुरुक्षेत्र में कार पेड़ से टकराई; 2 बार विधानसभा और 1 बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके – Kurukshetra News

BJP नेता डीडी शर्मा की गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिससे नेता को काफी चोटें आईं।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में BJP नेता पंडित जयभगवान शर्मा डीडी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी कार एक तेज रफ्तार वाहन से टकराकर सीधे एक पेड़ से जा टकरा गई। इनके साथ 3 लोग और थे, जिन्हें हल्की चोटें आईं।

यह दुर्घटना शुक्रवार, 18 अप्रैल की देर शाम की है। डीडी शर्मा पास के गांव में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। अब मोहाली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, अभी उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि डीडी शर्मा भाजपा की टिकट पर 2 बाद विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि, एक बार JJP की टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़े।

2 बार BJP की टिकट पर MLA का चुनाव लड़े चुके डीडी शर्मा।

2 बार BJP की टिकट पर MLA का चुनाव लड़े चुके डीडी शर्मा।

पेड़ से टकराई नेता की कार जानकारी के मुताबिक, आंधी के बाद क्षेत्र में जली हुई फसलों का जायजा लेने और सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डीडी शर्मा शुक्रवार शाम को लुखी गांव से शांति फार्म की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार और बेकाबू वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही उनकी कार सामने एक पेड़ से टकरा गई। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ भी बीच से टूट गया। वहीं, टकराने वाली कार भी आगे जाकर बिजली के खंभे से टकरा गई। एक्सीडेंट में डीडी शर्मा को काफी चोटें आईं।

उनके साथ दूसरी गाड़ी भी थी, जिसमें डालकर उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां फर्स्ट एड के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आज सुबह मोहाली के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

भाजपा नेता डीडी शर्मा की गाड़ी से टकराकर दूसरी कार आगे जाकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

भाजपा नेता डीडी शर्मा की गाड़ी से टकराकर दूसरी कार आगे जाकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे डीडी शर्मा इनके साथ गाड़ी में ड्राइवर गौरव समेत 3 लोग और थे, जिनमें इनका पोता धविन भी शामिल है। जबकि, एक युवक मनीष और था। हालांकि, इन्हें हल्की चोटें आईं है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने इनकी गाड़ी को टक्कर कंडक्टर साइड में मारी थी और डीडी शर्मा ड्राइवर के बगल वाली सीट पर ही बैठे थे। इसलिए, उन्हें ज्यादा चोट लगी है।

अब हालत में सुधार डॉक्टरों के मुताबिक, एक्सीडेंट में उनके माथे और होंठ पर चोट आई थीं। उनकी सर्जरी कर दी गई है। वहीं, पेल्विक बोन (कूल्हे की हड्‌डी) की सर्जरी सोमवार को की जाएगी। फिलहाल, उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट पर रखा गया है। उन्हें नसों के माध्यम से तरल आहार दिया जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। उनकी हालत स्थिर है।

सांसद और विधायक का चुनाव लड़ चुके डीडी शर्मा सांसद और विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2014 में डीडी शर्मा ने पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से BJP की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से जजपा की टिकट पर सांसद और 2024 में दोबारा पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से BJP की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इन सब चुनावों में उनकी हार हुई।