इकोनॉमिक सेल की टीम मामले की जांच कर रही।
कुरुक्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा देने का झांसा देकर एजेंट ने कैथल के व्यक्ति के साथ साढ़े 9 लाख रुपए की ठगी कर ली। रुपए लेकर एजेंटों ने युवक को ऑस्ट्रेलिया की जगह मुंबई भेज दिया। आरोपियों ने युवक को मुंबई से ऑस्ट्रेलिया की टिकट करवाने का भरोस
।
कैथल के सिरसल के रहने वाले पवन कुमार के मुताबिक, वह अपने बेटे आयुष को कनाडा भेजना चाहता था। कुरुक्षेत्र के अनिल कुमार, उसके बेटे युगांक और अमनदीप ने खुद को सरकार का मंजूर एजेंट बताते हुए भरोसा दिया कि वे आयुष को वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे। उन्होंने कई लोगों को ऑस्ट्रेलिया भेजा है। इस एवज में आरोपियों ने उससे 16 लाख रुपए की डिमांड की।

थाना सदर में 3 एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज।
कोर्ट में इकरारनामा कर बाद में मुकर गए
भरोसा करके उसने कई किस्तों में कुल 9.5 लाख रुपए आरोपियों के खातों में ट्रांसफर किए। आरोपियों ने भरोसा जमाने के लिए कोर्ट में इकरारनामा भी बनवाया, लेकिन बाद में बहानेबाजी शुरू हो गई। आरोपियों ने मुंबई से ऑस्ट्रेलिया भेजने का बहाना बनाकर उसके बेटे को मुंबई भेज दिया। यहां उन्होंने उसके बेटे को 20 दिनों तक रखा। बाद में उसने पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपियों ने धमकी दी।
पुलिस कर रही जांच
थाना सदर थानेसर के SHO बलजीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने शिकायत पर 3 लोगों पर IPC की धारा 420, 406 और 120B के तहत FIR दर्ज की है। पिछले साल जनवरी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई थी। इकोनॉमिक सेल केस की जांच कर रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं।












