Kurukshetra Accused Arrested Attempted Friend Murder | Kurukshetra News | कुरुक्षेत्र में हमला करने वाला गिरफ्तार: दोस्त के सिर में फावड़े से किए वार, होली के दिन शराब पीकर हुई थी कहासुनी – Kurukshetra News

आरोपी संदीप को जेल लेकर जाते पुलिसकर्मी।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दोस्त की हत्या की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा लिया। आरोपी की पहचान संदीप निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, कैथल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया। आरोपी को कोर्ट म

रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरा में रहने वाले अनिल कुमार के मुताबिक, इस रैन बसेरे में उसके साथ-साथ राजपाल उर्फ राजू, संदीप कुमार, साहब सिंह और कृष्ण कुमार भी रहते हैं। होली के दिन, 14 मार्च को संदीप और राजपाल ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो जल्द ही गाली-गलौज में बदल गई। जब राजपाल ने विरोध किया, तो संदीप ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

फावड़े से किया हमला

थोड़ी देर बाद जब राजपाल सोने के लिए रैन बसेरे के अंदर जा रहा था, तभी संदीप ने अचानक फावड़ा उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। हमले से राजपाल जमीन पर गिर पड़ा। लेकिन संदीप ने रुकने के बजाय उस पर और भी कई वार किए। शोर सुनकर अन्य लोग पहुंचे और किसी तरह संदीप को रोका, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत आने वाली सुभाष मंडी चौकी के इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने संदीप के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।