![]()
होटल मालिक देव के चेहरे पर चोट के निशान मिले।
कुल्लू में पंजाब से आए नशे में धुत पर्यटकों ने होटल में देर रात हंगामा किया और फिर होटल मालिक को पीट दिया। घटना पर्यटन स्थल कसोल के होटल कमल पैलेस की है। रात करीब 11:30 बजे पांच युवक होटल में जबरन घुस आए। उन्होंने खाना मांगा। होटल मालिक देव ने बताया
.
उन्होंने जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। होटल मालिक ने जब विनम्रता से समझाने की कोशिश की तो युवक उग्र हो गए। उन्होंने मालिक के साथ मारपीट की। साथ ही होटल में तोड़फोड़ भी की, जिससे संपत्ति को भारी नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही डुंखरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।
होटल मालिक का मेडिकल कराया जा रहा है। पकड़े गए पर्यटकों का भी मेडिकल होगा। इससे पता चलेगा कि उन्होंने किस चीज का नशा किया था। एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए पांच पर्यटक 20 से 22 साल की उम्र के हैं। वे अपनी कार से मनाली घूमने आए थे। कल शाम ही वे कसोल पहुंचे थे।












