07 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि फैशन की दुनिया में भी किसी से कम नहीं हैं। दुबई फैशन वीक के मंच पर कृति ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कलेक्शन ‘इनाया: द इंडिया स्टोरी’ के लिए शो-स्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया और पूरे इवेंट की लाइमलाइट अपने नाम कर ली।
एलिगेंट और रॉयल लुक में छाईं कृति
रैंप पर कृति सेनन आइवरी कलर की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनका आउटफिट हाई-वेस्टेड फ्लोर-लेंथ स्कर्ट था, जिसमें शानदार शिमरिंग बीडवर्क और बारीक कढ़ाई की गई थी।
लुक को और खास बना रहा शीयर, फ्लोर-स्वीपिंग ट्यूल केप, जिसने कृति की मौजूदगी को और भी ग्रेसफुल बना दिया। खुले बाल, सटल मेकअप और कॉन्फिडेंट वॉक के साथ कृति ने रैंप पर शाही अंदाज बिखेरा।
सोशल मीडिया पर भी छाया लुक
कृति सेनन के इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। फैंस और फैशन लवर्स ने उनके स्टाइल, ग्रेस और एलिगेंस की जमकर तारीफ की। यूजर्स ने उन्हें “परफेक्ट शो-स्टॉपर” और “रॉयल ब्यूटी” तक कह डाला।
मनीष मल्होत्रा को मिला खास सम्मान
दुबई फैशन फेस्टिवल के दौरान मनीष मल्होत्रा को ‘डिजाइनर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी मौजूद रहे।
मनीष मल्होत्रा ने शाहरुख के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “यह हमारी दो साल की जर्नी है। यह अवॉर्ड मेरे लिए बेहद खास है।”
कृति सेनन का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन पिछली बार धनुष के साथ फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आई थीं। इन दिनों वह फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में हैं।
इसके अलावा कृति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। काफी समय से उनका नाम बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है।













