Kinnaur Rocks Fell Moving Bolero News Update | किन्नौर में चलती बोलेरो पर गिरी चट्टान: डॉक्टर घायल, 3 लोग बाल-बाल बचे; NH-5 पर हादसा – Kinnaur News

बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

किन्नौर में चलती बोलेरो पर चट्टानों की चपेट में आ गई। हादसा करछम डैम ओ पॉइंट शीलती के पास NH-5 पर हुआ। गाड़ी में सवार सीएचसी अस्पताल भवानगर के एक डॉक्टर समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि, हादसे में डॉक्टर को चोटें आईं और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेजी से गिरते पत्थरों के कारण NH-5 पर कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को सुरक्षित निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। किन्नौर जिले में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

प्रशासन ने यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम में यात्रा न करने की अपील की गई है। भूस्खलन वाले क्षेत्रों में जाने से पहले प्रशासन से संपर्क करने को कहा गया है।