Kinnaur, Himachal Day Celebrations, itbp Ground | Rekong PEO | किन्नौर में हिमाचल दिवस पर होगा भव्य आयोजन: मंत्री धर्माणी फहराएंगे तिरंगा, आईटीबीपी मैदान में होगी मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम – Kinnaur News

उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा का फोटो।

किन्नौर के आईटीबीपी मैदान रिकांगपिओ में 15 अप्रैल को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस का भव्य आयोजन होगा। नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

.

समारोह में पुलिस और गृह-रक्षा की टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी। गृह-रक्षा बैंड भी प्रस्तुति देगा। एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स भी मार्च पास्ट में शामिल होंगे। कार्यक्रम में किन्नौर की समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन होगा।

निमंत्रण पत्र।

निमंत्रण पत्र।

डीसी ने लोगों से भाग लेने की किया आग्रह

स्थानीय सांस्कृतिक दल और स्कूली बच्चे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने जिले की जनता से समारोह में भाग लेने का आग्रह किया है।