02 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: कर्नाटक के कोडागु में एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई, जहां दो साल की बच्ची सुकन्या को एक सर्च डॉग ‘ओरियो’ ने आधी रात को ढूंढ निकाला। बी शेट्टीगेरी के पास कोंगना गांव में रहने वाले कपल सुनील और नागिनी कॉफी की कटाई के दौरान अपने बच्चों को साथ ले गए थे। काम के बीच उनकी छोटी बेटी अचानक बागान से गायब हो गई। परिजनों और वन विभाग की टीम ने रात तक उसकी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद सर्च डॉग ओरियो को लगाया गया, जिसने कॉफी बागान के ऊंचे हिस्से में रोती हुई बच्ची को देख लिया और भौंककर टीम को संकेत दिया। तुरंत बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिवार के हवाले किया गया। बेटी को सलामत देखकर माता-पिता ने राहत की सांस ली।











