करनाल में अवैध कालोनी पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी।
करनाल शहर के गिरड़े वाले पीर इलाके के पीछे लगभग 3 एकड़ में काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी पर जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। शर्मा राइस मिल के पास बस रही कॉलोनी में प्रशासन ने आठ मकानों, दो निर्माणाधीन मकानों, चार डीपीसी, पक्की सड़क
।
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

मकान की दीवारें गिराती जेसीबी।
लोगों बोले-बिना नोटिस तोड़े गए मकान
प्रशासन की कार्रवाई पर कालोनी के लोगों ने नाराजगी जाहिर की और विभागीय अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया। स्थानीय निवासियों का कहना था कि यह कॉलोनी अवैध कैसे हो सकती है, जब यहां प्लॉट काटे जा रहे थे और मकान बन रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने कुछ मकानों को तोड़ दिया और कुछ को छोड़ दिया, जिसके पीछे भ्रष्टाचार का खेल हो सकता है।
उनका कहना था कि जब तक मकानों की नींव नहीं भरी थी, तब तक तोड़ने का नोटिस दे देते, लेकिन अब अचानक आकर हमारे मकान गिरा दिए। लोगों ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
डीटीपी की चेतावनी-कार्रवाई जारी रहेगी
डीटीपी सतीश कुमार ने बताया कि करनाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अवैध कॉलोनी में निर्माण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ किया कि प्रशासन अवैध निर्माणों के खिलाफ कोई कोताही नहीं बरतेगा और भविष्य में भी ऐसी कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध निर्माण को तोड़ते हुए जेसीबी।
नायब तहसीलदार रहे मौजूद
तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान थाना सदर करनाल की पुलिस फोर्स, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और नायब तहसीलदार भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएंगे और किसी को भी अवैध कॉलोनी बसाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।












