Kapurthala 15 Nov 2025 Fact Recorder
Punjab Desk : पिछले दिनों पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल कपूरथला की एक पंजाबी महिला लापता हो गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, महिला ने पाकिस्तान में नाम बदलकर विवाह करवा लिया है। उसका नाम अब सरबजीत कौर से बदलकर नूर हुसैन कर दिया गया है। विवाह का प्रमाणपत्र उसे पाकिस्तान की एक मस्जिद द्वारा जारी किया गया है, जहां उसका विवाह हुआ।
जांच में पता चला कि महिला पर पंजाब में कई मामले दर्ज थे। उसने पाकिस्तान जाने के समय इमीग्रेशन कार्यालय को अधूरी जानकारी दी थी। सरबजीत कौर कपूरथला जिले के गांव अमानिपुर, डाकखाना टिब्बा की निवासी है। वह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व मनाने के लिए 10 दिनों की यात्रा पर समूह के साथ गई थी।
भारतीय इमीग्रेशन रिकॉर्ड के अनुसार, सरबजीत कौर 4 नवंबर को अटारी सीमा के माध्यम से 1,932 श्रद्धालुओं के समूह के साथ पाकिस्तान गई थी। जत्थे ने 10 दिनों की यात्रा के दौरान विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन किए। हालांकि, 1,922 श्रद्धालु वापस भारत लौट चुके हैं, लेकिन सरबजीत कौर घर नहीं लौटी।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उसने जत्थे में शामिल होने और पाकिस्तान जाने के समय इमीग्रेशन फॉर्म में अपनी मूल जानकारी अधूरी छोड़ी थी और अपनी राष्ट्रीयता या पासपोर्ट नंबर नहीं दिया था।













