Kangra Panchayat Secretary Arrested Taking Bribe News Update | कांगड़ा में रिश्वत लेता पंचायत सचिव गिरफ्तार: एक महीने बाद होना था प्रमोशन, रास्ते के निर्माण के लिए पूर्व सैनिक से मांगे रुपए – Dehra News

ग्राम पंचायत घुरकाल के पंचायत सचिव कमल भारद्वाज गिरफ्तार।

कांगड़ा के ज्वालामुखी ब्लॉक में विजिलेंस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत घुरकाल के पंचायत सचिव कमल भारद्वाज को 5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मामला एक पूर्व सैनिक की शिकायत से सामने आया।

.

पूर्व सैनिक ने विजिलेंस को बताया कि पंचायत सचिव ने उनके घर के रास्ते के निर्माण कार्य के लिए 5000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ने शिकायत का सत्यापन किया। फिर शिकायतकर्ता को तय राशि के साथ पंचायत सचिव के पास भेजा। जैसे ही पंचायत सचिव ने पैसे लिए, टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

पंचायत सचिव की अगले माह प्रमोशन होने वाली थी। वह तीन साल चार महीने में बीडीओ बनने वाले थे। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम उन्हें धर्मशाला ले गई। वहां पूछताछ के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। एक माह पहले परागपुर ब्लॉक के बीडीओ को भी विजिलेंस ने 10,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था।