24 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: Ranchi से विधायक कल्पना सोरेन को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “वुमेन एम्पावरमेंट ट्रेलब्लेजर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित BRICS CCI WE Annual Women Summit and Felicitation 2026 के दौरान दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन BRICS Chamber of Commerce and Industry के महिला सशक्तिकरण वर्टिकल की ओर से Hyatt Regency New Delhi में किया गया।
इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह झारखंड की हर महिला और दुनिया भर की उन महिलाओं को समर्पित है जो अपने परिवार, समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं व्यापार, खेल, विज्ञान, अंतरिक्ष, नवाचार और शासन जैसे कई क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं और देश के विकास को गति दे रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हाशिए पर रहने वाली महिलाओं की आवाज को सुनना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना बेहद जरूरी है। उनके अनुसार Hemant Soren के नेतृत्व में झारखंड में महिलाओं को केवल योजनाओं के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि उद्यमी और बदलाव की नायिका के रूप में देखा जा रहा है।
कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन में स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमों के माध्यम से महिलाओं द्वारा हासिल की जा रही आर्थिक मजबूती की भी सराहना की। साथ ही उन्होंने अपनी हालिया London यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि University of Oxford जैसे संस्थानों में पढ़ रही झारखंड की छात्राओं का जुनून और दृढ़ संकल्प उन्हें भविष्य के प्रति उम्मीद से भर देता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण में केवल समावेश ही नहीं, बल्कि निष्पक्षता भी जरूरी है ताकि हर महिला को आगे बढ़ने और नेतृत्व करने का समान अवसर मिल सके।













