![]()
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी जगाधरी निवासी अक्षित।
कैथल पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने पूंडरी में फिरौती मामले में एक और सफलता हासिल की है। पुलिस ने सलामत स्वीट्स हाउस पर फायरिंग करने के आरोपी अक्षित को करनाल से गिरफ्तार किया है। इस मामले का मुख्य आरोपी अनूप उर्फ आशीष उर्फ फैजल पहले ही पुलिस मुठभ
।
एसपी राजेश कालिया ने बताया कि 26 फरवरी को पूंडरी में मिठाई दुकान के मालिक से फिरौती मांगने के लिए दो बाइक सवारों ने फायरिंग की थी। दुकान मालिक को धमकाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी अक्षित को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
फायरिंग में की थी मदद
मुख्य आरोपी फैजल झज्जर जिले के छुड़ानी गांव का रहने वाला था। वह राजौंद क्षेत्र में छिपा हुआ था। 13 मार्च की रात पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की। फैजल ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की टीम ने यमुनानगर के जगाधरी निवासी अक्षित को पकड़ा है। जांच में पता चला है कि अक्षित ने भी फायरिंग में मदद की थी।
पुलिस लगातार कर रही है जांच
SP राजेश कालिया ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों और इनके आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन आरोपियों का किसी बड़े गिरोह से संबंध था या नहीं। इसके अलावा, अक्षित से पूछताछ के दौरान अन्य घटनाओं से जुड़े सुराग भी मिल सकते हैं।












