Hindi English Punjabi

Kaithal- Mother-son double murder- case in Barot- postmortem today, accused not found | कैथल में मां-बेटे के डबल मर्डर का मामला: मृतकों का आज करवाया जाएगा पोस्टमॉर्टम, आरोपी की तलाश जारी – Kaithal News

6

हरियाणा के कैथल में डबल मर्डर का मामले में मृतक मां-बेटे का आज पोस्टमाॅर्टम करवाया जाएगा। बुधवार को देर शाम तक मृतकों के परिजन अस्पताल में नहीं पहुंच पाए थे, जिस कारण पुलिस ने उनका पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया। वहीं दूसरी ओर अपनी ही पत्नी और बेटे को जान स

ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

गौरतलब है कि बुधवार को घरेलू क्लेश के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने 8 महीने के बच्चे का भी गला दबा दिया, जिससे अस्पताल में बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक भाग गया। परिजनों का कहना है कि करीब 4 साल पहले ही युवक की शादी हुई थी। इससे पहले इनका कोई झगड़ा भी नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

सुदेश का फोइल फोटो

सुदेश का फोइल फोटो

पहले नहीं हुआ था झगड़ा

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अजय के रूप में हुई है। वह कैथल के बरोट गांव का रहने वाला है। उसकी मृतका पत्नी का नाम सुदेश था, जबकि 8 माह के बच्चे का नाम सिमरत था। आरोपी के खिलाफ उसके ताऊ राजवीर ने पुलिस को शिकायत दी है। ढांड पुलिस को दी शिकायत में राजवीर ने बताया है कि उनके भतीजे अजय की शादी 4 साल पहले सुदेश के साथ हुई थी। सुदेश का मायका धौंस गांव में है। इन दोनों के बीच छोटे-मोटे झगड़े जरूर होते थे, लेकिन कभी बड़ी कहासुनी नहीं हुई। करीब 8 महीने पहले सुदेश ने बेटे को जन्म दिया। तब से तो सब कुछ ठीक चल रहा था। अजय अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अलग रहता था।

आरोपी भाग गया

राजवीर ने बताया कि बुधवार की सुबह पता नहीं दोनों के बीच क्या झगड़ा हुआ, जिसमें अजय ने सुदेश पर ईंट से हमला कर दिया। अजय यहीं नहीं रुका। उसने अपने 8 महीने के बच्चे का भी गला दबा डाला और घर से भाग गया। वे मौके पर पहुंचे और सुदेश और उसके बच्चे को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही सुदेश की मौत हो गई। बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। यहां इलाज के दौरान करीब 6 घंटे बाद बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।

ढांड थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी अजय मजदूरी करता है। उसने घरेलू कलह के कारण हत्या की है। आरोपी पति अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।