कैथल शहर के निवासियों के लिए राहत की खबर है। वर्षों से ग्योंग ड्रेन की बदबू और गंदगी से परेशान लोगों को अब इस समस्या से निजात मिलने वाली है। सरकार ने इस ड्रेन को कवर करने और इसकी जगह पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया है। इस परियोजना के लिए 9 करोड़ रुपए
।

ड्रेन में गिरता फैक्ट्री का पानी।
स्वास्थ्य सुधार की दिशा में उठाया कदम
सिंचाई विभाग के अनुसार परियोजना का कार्य जनवरी 2026 से शुरू किया जाएगा। पहले चरण में कुल 17 हजार मीटर लंबी ड्रेन में से केवल 7 हजार मीटर क्षेत्र को ही कवर किया जाएगा। शेष 10 हजार मीटर क्षेत्र को दूसरे चरण में कवर किया जाएगा। सरकार की इस पहल से कैथल शहर में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। उम्मीद है कि यह परियोजना जल्द पूरी होगी और शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण का लाभ मिलेगा।
पहले चरण में किन क्षेत्रों को मिलेगी राहत
शहर में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र सेक्टर 18, भगत सिंह, बालाजी कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, मायापुरी, करनाल रोड चौक के आसपास का इलाका है। इस परियोजना के तहत इन क्षेत्रों में ड्रेन की जगह सीमेंट की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। विभाग के अधिकारी ने बताया कि 5-5 फीट छोड़कर दो पाइप लाइनें डाली जाएगी। जिससे गंदे पानी के बहाव को पाइपों के जरिए जींद रोड स्थित एसटीपी नियंत्रित किया जा सकेगा।

ड्रेन को लेकर निरीक्षण करते अधिकारी।
लंबे समय से बनी हुई थी परेशानी
ग्योंग ड्रेन लंबे समय से दुर्गंध और गंदगी के कारण शहरवासियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थी। यह ड्रेन खुले में बहती है, जिससे आसपास के इलाकों में बदबू फैलती है। खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है। इस समस्या के चलते न केवल लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, बल्कि जलजनित बीमारियां भी बढ़ती थी।
शहर वासियों ने कई बार प्रशासन और सरकार से समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की थी। अब सरकार की ओर से इस दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं, जिससे कैथल शहर के लोगों को राहत मिलेगी।
परियोजना से होंगे कई फायदे
इस परियोजना के पूरा होने से न केवल शहरवासियों को बदबू से राहत मिलेगी, बल्कि जलजनित बीमारियों के मामलों में भी कमी आएगी। इसके अलावा ड्रेन के आसपास का इलाका भी स्वच्छ और सौंदर्यपूर्ण बनेगा, जिससे पर्यावरण में सुधार होगा। सरकार की इस पहल से शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और जलभराव की समस्या भी कम होगी।

कैथल में ड्रेन प्रोजेक्ट का जायजा लेते अधिकारी।
सरकार के फैसले का स्वागत
कैथल के नागरिकों ने परियोजना की मंजूरी को लेकर संतोष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि यह परियोजना काफी पहले शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन देर से ही सही अब इस पर काम शुरू होने जा रहा है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि यह कार्य समय पर पूरा होगा, ताकि उन्हें जल्द से जल्द इस समस्या से छुटकारा मिल सके।












