![]()
कैथल के गांव खरक पांडवा में गौरक्षकों और पुलिस ने चार गौतस्करों को पकड़ लिया। आरोपी दो पिकअप गाड़ियों में गौवंश को लादकर सोहना जिला गुरुग्राम ले जा रहे थे। पूछताछ में दो आरोपी बिहार के और दो लुधियाना के पाए गए। पुलिस ने एक गौरक्षक की शिकायत पर आरोपियों
।
पंजाब से लेकर आए गौवंश
गांव खरक पांडवा निवासी गौरक्षा दल के सदस्य राजू ने कलायत थाना में दी शिकायत में बताया कि 16 मार्च को रात करीब साढ़े 11 बजे वह, करनैल व अनिल गांव में थे। वहां उनको पंजाब तरफ से दो पिकअप गाड़ियां आती दिखाई दी। उनको शक हुआ कि इनमें गायों को लाद कर ले जाया जा रहा है। उन्होंने गाड़ियों का पीछा किया तो वे कुछ दूर चलकर रुक गई।
दो गाड़ियों में मिला गौवंश
उन्होंने गाड़ियों को चैक किया तो पाया कि उनमें से एक में दो बैल लदे हुए थे। गाड़ी ड्राइवर की पहचान बसलपुर कोकट जिला दरभंगा बिहार निवासी गोल्डन के रूप में हुई। उसमें बैठा दूसरा युवक मधुबनी जिला दरभंगा बिहार निवासी अभि पाया गया। दूसरी गाड़ी में भी तीन पशु लादे हुए थे। उसका ड्राइवर जोशी नगर लुधियाना निवासी हर्ष व कंडक्टर बिंद्रा कॉलोनी निवासी दीपक मिला। गोल्डन व हर्ष इन बैलों व गायों को लोड करके ले जाने बारे परमिट व लाइसेंस व कागज हीं पेश कर सके। यह गाय व बैल गौ हत्या के लिए सोहना गुरुग्राम ले जा रहे थे। शिकायतकर्ता ने चारों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कलायत थाना में जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियाें को गाड़ियों सहित पकड़ लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।












