![]()
आरोपियों से बरामद हुए ट्रक में लदे पशु
कैथल में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 2 कैंटरों में पशुओं को ठूंस-ठूंस कर क्रूरता पूर्वक लदान करके ले जा रहे थे। उनके कब्जे से 47 पशु बरामद करके उन्हें रिहा करवाया गया। इस संबंध में आरोपियों के खिल
।
पशुओं को पीटते मिले
थाना ढांड पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार व महीपाल की टीम पंचमुखी चौक ढांड के पास मौजूद थी। वहां पर 2 आयशर कैंटर बड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा दोनों कैंटरों को रुकवाया गया। दोनों कैंटरों में डाला बॉडी के अंदर एक-एक व्यक्ति हाथ में डंडा लिए हुए पशुओं से मारपीट करता पाया गया।।
पंजाब व यूपी के आरोपी
एक कैंटर में पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान हुसनपुर कलां जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी कादिर व दूसरे कैंटर में पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान जिला मुजफ्फरनगर यूपी के गांव तावली निवासी मोहम्मद फुरकान के रूप में हुई। दोनों कैंटर चालकों की पहचान मलेरकोटला जिला संगरूर पंजाब निवासी मुनीष मोहम्मद तथा रामनगर मुंडकी जिला फिरोजपुर पंजाब निवासी हरजिंद्र सिंह के रूप में हुई।
एक में 25 व दूसरे में 22 पशु मिले
जांच दौरान 1 कैंटर में भैंस, कटड़ा-कटड़ी सहित 25 पशु वे दूसरे कैंटर में 22 पशु क्रूरता से लदान करने पाए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना ढांड में पशु क्रूरता अधिनियम तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों कैंटरों से 47 पशु बरामद करके सभी पशुओं को रिहा करवाया गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।












