टीसीएल थिएटर में सम्मानित हुए जोनस ब्रदर्स, प्रियंका चोपड़ा ने निक को क्या किया??

टीसीएल थिएटर में सम्मानित हुए जोनस ब्रदर्स, प्रियंका चोपड़ा ने निक को क्या किया??

04 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  लॉस एंजिल्स के मशहूर टीसीएल चाइनीज थिएटर में बुधवार को जोनस ब्रदर्स—निक, केविन और जो जोनस—को एक खास सम्मान से नवाजा गया। बैंड की 20वीं सालगिरह के अवसर पर तीनों भाइयों ने हॉलीवुड की ऐतिहासिक परंपरा के तहत अपने हाथ और पैरों के निशान सीमेंट में दर्ज करवाए।

इस गर्व भरे पल का हिस्सा बनी प्रियंका चोपड़ा ने पूरे समय निक का हौसला बढ़ाया। समारोह के बाद उन्होंने मंच से उतरते ही निक जोनस को प्यार से किस किया। दोनों का यह रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

समारोह में प्रियंका सफेद गाउन और स्लीक हेयर बन में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि निक जोनस ग्रे सूट में स्टाइलिश लगे। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी इस मौके पर परिवार के साथ मौजूद रहीं।

मंच पर भाषण देते हुए निक ने प्रियंका के लिए भावुक शब्द कहे—“मेरी जिंदगी में रोशनी, खुशी और सही दृष्टिकोण लाने के लिए शुक्रिया।”

प्रियंका और निक ने 2018 में शादी की थी और 2022 में सरोगेसी से बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ। प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ और हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में भी उनकी वापसी होगी।