Jind Women Child Development Department Female Supervisor Employee Molestation Alligation Clerk Update | जींद में क्लर्क पर लगा छेड़छाड़ का आरोप: महिला बाल विकास विभाग की महिला कर्मचारी बोली- चेहरे को छुआ, पीछा किया – Jind News

जींद का महिला बाल विकास विभाग ऑफिस, जिसके अधीन कार्यालय की एक कर्मचारी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।

हरियाणा के जींद में आज महिला बाल विकास विभाग की महिला कर्मचारी ने अपने ही विभाग के क्लर्क पर छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए CDPO को शिकायत दी है। मामला 20 अप्रैल को उचाना में हुए धन्ना भगत जयंती के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान का है। विभाग

विभाग की एक महिला कर्मचारी ने बताया कि उचाना में धन्ना भगत के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही थी। 19 अप्रैल की शाम को वह ड्यूटी पर थी। शाम साढ़े छह बजे के करीब उसके विभाग के क्लर्क ने पंडाल में उसका पीछा किया और उसके चेहरे को छूने का प्रयास किया। इससे पहले भी वह गलत भाषा में प्रयोग कर चुका है।

क्लर्क ने कहा- वह किसी ने नहीं डरता साथ ही क्लर्क ये भी कहता है कि वह किसी से नहीं डरता। वह विभाग के अधिकारियों को पहले भी मौखिक रूप से शिकायत कर चुकी है लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। ऐसे में उसने महिला एवं बाल कल्याण विभाग की परियोजना अधिकारी को इसकी शिकायत की है। साथ ही इसकी प्रति निदेशालय को भी भेजी है।

वहीं बताया जा रहा है कि दूसरी तरफ छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी को परियोजना अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है, क्योंकि बुधवार को वह ड्यूटी के दौरान ऑफिस में नहीं मिली थी।

इस मामले में शिकायतकर्ता महिला कर्मचारी का कहना है कि उस पर दबाव बनाने के लिए नोटिस निकाला गया है। वह आधे दिन की छुट्टी पर थी। ऑफिस के कर्मचारी उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर मनमाने ढंग महिला कर्मचारियों को परेशान करते हैं।