Jind-Uchana-two-pickpockets-arrested-dhanna-bhagat-jayanti-event-update | उचाना धन्ना भगत जयंती में जेबकतरों का गिरोह सक्रिय: दो सदस्य गिरफ्तार, 13 हजार नकदी बरामद, एक मौके से फरार – Uchana News

आरोपियों को कोर्ट ले जाती पुलिस।

जींद जिले के उचाना में आयोजित धन्ना भगत जयंती समारोह में जेबकतरी का मामला सामने आया है। शिवानिया पब्लिक स्कूल के पास आयोजित कार्यक्रम में तीन जेबकतरों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाया। उझाना के हंसपाल की जेब से 22 हजार रुपए चुराए। मौके पर मौजूद लोगों ने

दोनों आरोपियों का रिमांड खत्म

जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान जोनी और संजीव उर्फ लाल के रूप में हुई है। दोनों पेहोवा की आदर्श कॉलोनी के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी बल्लू अभी फरार है। चौकी उचाना के एसआई आजाद सिंह के अनुसार पकड़े गए आरोपियों से 13 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया था।

तीसरे आरोपी की तलाश जारी

रिमांड की अवधि समाप्त होने पर आज दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।