Jind-Uchana-dhanna-bhagat-Jayanti-state-level-Meeting-deputy-speaker-krishna-middha-visit-update | उचाना में डिप्टी स्पीकर का विपक्ष पर हमला: मिड्ढा बोले-कांग्रेस के पास बोलने को कुछ नहीं बचा, देवेंद्र अत्री और बराला रहे शामिल – Uchana News

उचाना में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री का स्वागत करते लोग।

हरियाणा के जींद जिले के उचाना में सर्व जातीय दाडन खाप चबूतरा पालवां पर 20 अप्रैल को आयोजित संत शिरोमणी धन्ना भगत की जयंती पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर मीटिंग हुई। मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे। मीटिंग की अध्यक्

कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मीटिंग में पहुंचे लोगों से सुझाव मांगे गए।

पीएम ने जनता के सपने किए पूरे

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि कांग्रेस के पास आज बोलने के लिए कुछ बचा नही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की सभी समस्याओं को हल निकालने का काम किया है। राम मंदिर को लेकर धारा 370 को लेकर जो-जो मुद्दे थे सभी मुद्दों को समाप्त करने का काम किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के सपनों को पूरा करने का काम किया।

बैठक के दौरान मंच पर मौजूद डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा व सुभाष बराला, देवेंद्र अत्री।

बैठक के दौरान मंच पर मौजूद डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा व सुभाष बराला, देवेंद्र अत्री।

जयप्रकाश के बारे में मैं क्या कह सकता हूं

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि कांग्रेस जयप्रकाश के बारे में मैं क्या कह सकता हूं, उनके बारे में सभी लोग जानते है। पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा में एक दिन दो जगहों पर आएंगे। महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यमुनानगर में 800 मेगावाट के बनने वाले थर्मल प्लांट का शिलान्यास करेंगे। पहले की सरकारों में बिजली की कमी थी वो बिजली की कमी पूरी होगी।

भाजपा ने शुरू किए महापुरुषों की जयंती कार्यक्रम

कार्यक्रम को लेकर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने बताया कि भाजपा सरकार 2014 में पूर्व सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में आई थी, तो उस समय विचार हुआ था कि सर्व समाज के जितने भी महापुरुष संत थे, ऐसे सब महापुरुषों की जयंती सरकारी स्तर पर मनाई जाए। धन्ना भगत की जयंती 2023 में सरकारी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करके नरवाना हलके के धनौरी गांव में मनाने का काम किया था।

20 काे कार्यक्रम में आएंगे सीएम

इस बार सुझाव आया कि हरियाणा की प्रमुख खापों में से दाडऩ खाप है। खाप की तरफ से आग्रह आया था कि खाप धन्ना भगत की जयंती को मनाना चाहती है। सरकार अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करें। कार्यक्रम को लेकर दाडऩ खाप के चबूतरे पर पालवां में मीटिंग की है। 20 अप्रैल को धन्ना भगत जयंती कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाएंगे। बस स्टैंड के पास जो स्थान है वहां कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे।

महापुरुष सर्व समाज के

विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि महापुरुष, संत किसी एक समाज से नहीं होते ये सर्व समाज के होते है। हमारे लिए गर्व की बात है कि उचाना की पावन धरा पर धन्ना भगत की जयंती मनाने का अवसर मिला है।