jind-uchana-bjp-active-member-conference-held-with-mla-devendra-Atri-update | उचाना में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन: विधायक अत्री बोले-ऐतिहासिक कार्यों से सत्ता में आई मोदी सरकार, जिलाध्यक्ष तजेंद्र शामिल – Uchana News

सम्मेलन में मौजूद विधायक देवेंद्र अत्री व कार्यकर्ताओं की भीड़।

जींद जिले के उचाना के बस स्टैंड के पास भगवान ब्राह्मण धर्मशाला में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें उचाना, छात्तर, अलेवा और कसूहन मंडल के सक्रिय सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री और जिलाध्यक्ष तजें

जनता के अन्याय की लड़ाई लड़ी

वक्ताओं ने भाजपा की स्थापना और संघर्ष की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार और जनता पर हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आई। तब से देश में बदलाव की लहर चल पड़ी। मोदी सरकार ने युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, किसान और व्यापारी सहित हर वर्ग के लिए काम किया।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।

इतिहास और उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

विधायक अत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि हिसार लोकसभा में उचाना हलका आता है, यह हमारे लिए गौरव की बात है। अत्री ने सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन में भाजपा के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी के ऐतिहासिक कामों की वजह से ही भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई है।