![]()
जींद के जुलाना थाना क्षेत्र में एक दुकानदार पर नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च को उनकी 9 साल की बेटी सामान खरीदने गांव की एक दुकान पर गई थी। दुकानदार ने बच्ची को अंदर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देगा।
पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। थाना प्रभारी आशीष ने बताया कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।












