![]()
फुटपाथ निर्माण से जांच के लिए सैंपल लेती टीम।
जींद जिले के जुलाना में नगरपालिका द्वारा हांसी रोड पर बनाए गए फुटपाथ में बड़ी लापरवाही सामने आई है। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। स्थानीय विधायक विनेश फोगाट ने 24 जनवरी को फुटपाथ का निरीक्षण किया था। उन्होंने मौके पर जेई को बुलाकर फुटप
।
विधानसभा सत्र में उठाया था मुद्दा
जांच में पाया गया कि जहां नियम के अनुसार 8 इंच रोड़ा डाला जाना था, वहां मात्र 3 इंच ही रोड़ा डाला गया था। यह फुटपाथ निर्माण कार्य हांसी रोड पर 800 मीटर की दूरी तक किया जा रहा है। इस पर 50 लाख रुपए की लागत आई है। विधायक फोगाट ने मामले में 19 फरवरी को मंत्री विपुल गोयल को पत्र लिखा था। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने विधानसभा सत्र में यह मुद्दा उठाया।
जांच रिपोर्ट सरकार को भेजेगी टीम
सरकार ने अब जांच के लिए टीम भेजी है। शहरी स्थानीय निकाय के एक्सईएन सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने फुटपाथ से तीन अलग-अलग स्थानों से सैंपल लिए हैं। टीम जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।












