21/April/2025 Fact Recorder
लजवाना कलां गांव के पास पुल से नीचे गिरा कंटेनर।
जींद जिले के जुलाना में लजवाना कलां गांव के पास एनएच-152डी पर सीमेंट से भरा कंटेनर पुल से नीचे गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बीती रात करीब 3 बजे की है। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर की रहने वाला चालक शैतान सिंह कंटेनर को लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। लजवाना कलां गांव के पास अचानक कंटेनर बेकाबू हो गया। कंटेनर का केबिन पुल से नीचे जा गिरा। कंटेनर का पिछला हिस्सा सड़क पर पलट गया।
अन्य वाहन नहीं होने से टला बड़ा हादसा
जुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल ड्राइवर को पहले जींद के सामान्य अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची।
घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि हादसे के समय पुल से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।