Jind Health Department 37 Medical Officer Joining Civil Hospital Update | जींद को मिले 37 मेडिकल ऑफिसर: 21 होंगे सिविल अस्पताल में तैनात, बाकी की सफीदों और नरवाना में जॉइनिंग – Jind News

जींद के सिविल अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन।

हरियाणा के जींद जिला वासियों के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में हुई स्वास्थ्य विभाग की नई भर्ती से जींद के स्वास्थ्य विभाग को 37 मेडिकल ऑफिसर मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 21 मेडिकल ऑफिसर जिला मुख्यालय से सिविल अस्पताल में, सफीदों अस्पताल में छह, नरवाना अ

जींद के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की 55 पोस्ट हैं लेकिन फिलहाल इन पर 23 डॉक्टरों की ड्यूटी हैं। बाकी पोस्ट खाली पड़ी थी। नरवाना सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की 42 पोस्ट हैं लेकिन पांच डॉक्टर ही काम कर रहे थे और 37 डॉक्टरों के पद खाली रहे।

जींद के सिविल अस्पताल में डॉक्टर के कमरे के बाहर लगी मरीजों की लाइन।

जींद के सिविल अस्पताल में डॉक्टर के कमरे के बाहर लगी मरीजों की लाइन।

वेकेंट पोस्ट के आधार पर दी एमओ को जॉइनिंग सफीदों सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के 11 पद हैं और केवल दो डॉक्टर ही काम कर रहे हैं, जबकि 9 पद खाली रहे। उचाना सिविल अस्पताल में भी डॉक्टरों के 11 पद हैं लेकिन दो डॉक्टर ही काम संभाले हुए थे। यहां भी 9 पद खाली रहे।

ऐसे में जींद जिला को 37 डॉक्टर मिलने से विभाग को काफी राहत मिलेगी। इन डॉक्टरों को वेकेंट पोस्ट के आधार पर जॉइन करवाया गया है। जींद के सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 1500 से 1700 तक की ओपीडी होती है।

अब ये पद बचे खाली जींद में डिप्टी सिविल सर्जन के आठ पद हैं, जिनमें से केवल एक डिप्टी सिविल सर्जन मौजूद है। सात सिविल सर्जन के पद रिक्त हैं। इसी तरह डिप्टी सिविल सर्जन डेंटल का एक पद है, जोकि मौजूद है। एसएमओ की बात की जाए तो जींद अस्पताल में पांच पद हैं, जिनमें से चार पर एसएमओ कार्यरत हैं जबकि एक पद खाली पड़ा है।

जींद के सिविल अस्पताल में जांच और उपचार के लिए पहुंचे मरीज।

जींद के सिविल अस्पताल में जांच और उपचार के लिए पहुंचे मरीज।

इसी तरह नरवाना में तीन पद हैं। एक भरा हुआ है और दो पद रिक्त हैं। सफीदों में एक ही एसएमओ चाहिए और वो भरा हुआ है। उचाना अस्पताल में में भी दो एसएमओ चाहिए वो भी भरे हुए हैं। इसी तरह एमएस के जींद अस्पताल में दो पद हैं। इनमें से एक पद पर एमएस कार्यरत है जबकि एक पद रिक्त है।

सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला।

सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला।

स्वास्थ्य सेवाओं में होगा और सुधार- डॉ. राजेश भोला सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि विशेषज्ञों व डॉक्टरों की कमी के बावजूद भी जितनी सुविधाएं उपलब्ध थी, उनके माध्यम से डॉक्टरों द्वारा अस्पताल में उपचार की बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जाता है। अब 37 चिकित्सक जिला को मिले हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतरीन होंगी।