Home Haryana jind-factory-worker-murdered-narwana-delhi-patiala-highway-bridge-update | नरवाना में सरिये से हमला कर व्यक्ति की हत्या: हाईवे...

jind-factory-worker-murdered-narwana-delhi-patiala-highway-bridge-update | नरवाना में सरिये से हमला कर व्यक्ति की हत्या: हाईवे पर वार कर हमलावर फरार, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका – Narwana News

वारदात के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।

जींद जिले के नरवाना में दिल्ली-पटियाला हाईवे स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धर्म सिंह कॉलोनी के सूरजभान के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में

मौके पर तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अज्ञात हमलावर ने सूरजभान पर पीछे से लोहे के सरिये से हमला किया। हमले में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। परिजनों ने हत्या के पीछे साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।