Jind Bullet Bike Silencer Road Roller Destroy Traffic Police Station|Haryana | जींद में बुलेट के साइलेंसरों पर चला रोड रोलर: ट्रैफिक थाना में पटाखों वाले बुलेट से उतारे 54 साइलेंसर किए डिस्ट्रोय, 9.07 लाख जुर्माना – Jind News

जींद ट्रैफिक थाना में रोड रोलर के साथ डिस्ट्रोय किए जा रहे साइलेंसर।

जींद में ट्रैफिक पुलिस ने पटाखे बजाने वाले बुलेट बाइकों से उतारे गए 54 साइलेंसरों को डिस्ट्रोय किया। ट्रैफिक थाना में इन साइलेंसरों को रख कर इन पर रोड रोलर चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक एसएचओ शमेशर सिंह, पीआरओ ASI अमित खर्ब, सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।

SHO शमशेर ने बताया कि एसपी राजेश कुमार के सख्त निर्देश हैं कि बुलेट से पटाखे छोड़ कर जनता को परेशान करने वाले और ध्वनि प्रदूषण करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए। उनके चालान किए जाएं। एसपी के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस द्वारा नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जाती है।

जींद ट्रैफिक थाना में साइलेंसर पर चलाया जा रहा रोड रोलर

जींद ट्रैफिक थाना में साइलेंसर पर चलाया जा रहा रोड रोलर

पटाखा वाले साइलेंसर का 10 हजार रुपए का चालान

जो भी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है, उनका चालान किया जाता है। बुलेट चलाने वालों को रूकवाकर स्पेशल चेक किया जाता है कि कान फोड़ पटाखे तो नहीं हैं। अगर बुलेट में पटाखे मिलते हैं तो उसका 10 हजार रुपए का चालान किया जाता है।

एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा साल 2024-25 में करीब 54 साइलेंसर उतारे गए। इन चालकों को 9 लाख 7 हजार रुपए जुर्माना किया गया है। दोपहर को इन सभी साइलेंसरों को ट्रैफिक थाना के ग्राउंड में रख कर रोड रोलर की सहायता से डिस्ट्रोय किया गया है।

जानकारी देते SHO शमशेर सिंह व ASI अमित खर्ब।

जानकारी देते SHO शमशेर सिंह व ASI अमित खर्ब।

आटो चालकों को वर्दी पहनने के निर्देश

इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने ये भी बताया कि आटो चालकों को भी वर्दी पहनने के निर्देश दिए गए हैं। 30 प्रतिशत से ज्यादा आटो चालक अब वर्दी में नजर आ रहे हैं तो बाकी ने भी जल्द वर्दी पहन आटो चलाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद भी चालक नहीं माने तो चालान किए जाएंगे।

ASI अमित खर्ब ने कहा कि समय-समय पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है। जींद के अलावा नरवाना, सफीदों, उचाना में भी चालान के बुलेट के साइलेंसर उतारे गए हैं। उन्हें भी जल्द ही डिस्ट्रोय करवाया जाएगा।