उल्लास के तहत आयोजित परीक्षा देती बुजुर्ग महिलाएं।
हरियाणा के झज्जर जिले में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास के दूसरे चरण की परीक्षा आज रविवार को जिलेभर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में करीब 7000 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के वे अभ्यर्थी शामिल थे, जो अब तक औपच
।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार खन्ना ने बताया कि निरक्षरों को साक्षर करने के लिए उल्लास कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से जिले में चलाया जा रहा है। अब तक 8460 परीक्षार्थी सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। इस पहल के तहत, गांव-गांव में सर्वेयर की टीमों ने इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें उल्लास केंद्रों या उनके घरों पर रेमिडियल कोर्स के माध्यम से शिक्षित किया गया।
उन्होंने बताया कि परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

उल्लास के तहत आयोजित परीक्षा देती महिलाएं।
10 से 5 बजे तक संपन्न हुई परीक्षा परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षार्थियों को तीन घंटे का समय दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। सभी खंडों में पहले ही परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र, पंजीकरण फॉर्म एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर दी गई थी।
इस परीक्षा के सफल आयोजन में सर्वेयर, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अहम भूमिका रही। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों और सर्वेयरों के समर्पण की सराहना की और उन्हें इस समाज सेवा के कार्य में इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षा से समाज में नई रोशनी डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि यह परीक्षा केवल साक्षरता ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उन व्यक्तियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो किसी कारणवश बचपन में शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके।
92 साल की बुजुर्ग महिला ने दी परीक्षा जिले में उल्लास के तहत आयोजित हुई परीक्षा में सबसे ज्यादा उम्र की बुजुर्ग महिला 92 साल की पहुंची और परीक्षा दी। जिले के गांव के रणखंडा से 92 साल की वेदकौर महिला ने अपने गांव से 5 किलोमीटर दूर दूसरे गांव के केंद्र पर जाकर परीक्षा दी।











