![]()
बहादुरगढ़ के बादली थाना क्षेत्र में ट्रक चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक बादली निरीक्षक राकेश कुमार के अनुसार, खेड़का गुज्जर के राम ने पुलिस को शिकायत दी थी। वहीं पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा
।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे चार चोर
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता राम ने बताया कि उसने खेड़का गुज्जर और गोयला कलां रोड पर देशवाल बिल्डिंग मैटीरियल के नाम से डस्ट का स्टॉक रखा है। उसके ऑफिस के सामने खड़े ट्रक का पिछला हिस्सा 16-17 जनवरी की रात को चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज में चार व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। सहायक उपनिरीक्षक सुनिल कुमार की टीम ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
कोर्ट में पेश कर 3 को जेल भेजा
आरोपियों में नूंह जिले के खुशपुर के परवेज और गुभाना के रहने वाले भूपेंद्र, राजेंद्र और विकास शामिल हैं। पुलिस ने चोरी किया ट्रक बरामद कर लिया है, उसका पिछला हिस्सा अभी तक नहीं मिल पाया है। आरोपियों को बहादुरगढ़ की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। परवेज को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।












